मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 'जलाभिषेकम' नामक एक जल संरक्षण अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 57,000 से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इस अभियान का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था।
जल संरक्षण का काम जन भागीदारी से किया जा रहा है और यह आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा।
यह अभियान प्रत्येक खेत में पानी पहुंचने के उदेश्य को भी पूरा करेगा ।
जल संरचनाओं को मनरेगा योजना के साथ Covid-19 के दौरान आपस में जोड़कर बनाया गया था।
इन जल संरचना योजना पर रु 2,000 करोड़ खर्च किये जाएगे और इससे 2.50 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई करेंगे।